तमिलनाडु में एक क्षेत्रीय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने चुनाव आयोग के दरवाजे पर दस्तक दी है. नाम है ‘तमिलनाडु कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी TCJP. हालांकि, ये पार्टी अभिजीत दिपके वाली कॉकरोच जनता पार्टी से एकदम अलग है. दरअसल, तमिलनाडु कॉकरोच जनता पार्टी ने खुद को एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल के तौर पर रजिस्टर करने की मांग की है. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, TCJP के मुखिया सी. ब्रह्मा बालासुब्रमण्यम हैं, जो पेशे से वकील हैं.
चुनाव आयोग के दरवाजे पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, पर ये अभिजीत दिपके वाली नहीं है
अभिजीत दिपके की Cockroach Janata Party की तरह ही एक Tamil Nadu Cockroach Janata Party बन सकती है. इस सिलसिले में पार्टी के मुखिया ने Election Commission Of India के साथ एक मीटिंग भी की.


मंगलवार, 16 जून को बालासुब्रमण्यम अपनी पार्टी के कार्यकर्ता आर जनार्दन और प्रवक्ता पी शिवाकुमार के साथ दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर गए. बालासुब्रमण्यम के मुताबिक, उन्होंने 6 जून को अपनी पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था.
CJP से अलग है TCJP6 जून को ही CJP के मुखिया अभिजीत ने भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए अपना पहला शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया था. TCJP के मुखिया ने बताया कि उनकी पार्टी दिपके के CJP और उसके ऑनलाइन मूवमेंट से अलग है. यानी, जहां एक तरफ दिल्ली में CJP सड़कों पर प्रदर्शन कर रही थी तो दूसरी तरफ तमिलनाडु में इसी नाम से एक राजनीतिक दल बनने की प्रक्रिया शुरू ही चुकी थी.
बालासुब्रमण्यम ने अपने एक बयान में कहा,
आज चुनाव आयोग ने हमें पार्टी का एजेंडा समझने और बातचीत करने के लिए बुलाया था. तमिलनाडु कॉकरोच जनता पार्टी एक अलग राजनीतिक संगठन है, जो राज्य में सामाजिक न्याय, समानता और आम लोगों के मुद्दों पर काम करना चाहता है.’
बालासुब्रमण्यम अपनी पार्टी के साथ अभिजीत के CJP में भी शामिल हो सकते हैं. इसका संकेत उन्होंने खुद दिया है. उन्होंने कहा कि वह बाद में अभिजीत की CJP में शामिल होने पर विचार करेंगे. चुनाव आयोग के सामने भी ये सवाल होगा कि कॉकरोच जनता पार्टी नाम का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है? क्या इससे किसी तरह का कन्फ्यूजन पैदा होगा? हालांकि, अभी तक आयोग की तरफ से इस पर कोई फैसला नहीं आया है.
वीडियो: प्रणित मोरे के बाद मधुर विरली और ऐश्वर्या मोहनराज के पुराने वीडियो वायरल


















