The Lallantop

पंजाब चुनाव से पहले भगवंत मान की दफ्तर पर रेड, CM बोले- 'अब ED को भेजेंगे'

Punjab Election 2027: राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के ऑफिस पर CBI ने रेड डाली. मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के लिए बीजेपी पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया.

Advertisement
post-main-image
मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर ईडी की रेड. (Courtesy-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर मंंगलवार 6 अक्टूबर को भ्रष्टाचार के आरोप में छापेमारी की और मामले में CM, OSD और अन्य अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
  • पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर CBI ने यह कार्रवाई की, जो ED द्वारा आरोपों के समर्थन में दी गई जानकारी के आधार पर शुरू हुई।
  • राजनीतिक रूप से इस छापेमारी के बाद राज्य में सियासी विवाद बढ़ गया है और आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की चुनावी रणनीति बताया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. मुख्यमंत्री मान के कैंप ऑफिस पर मंगलवार (6 अक्टूबर) को CBI ने रेड डाली. इसके बाद से ही सूबे में सियासी घमासान मचा हुआ है. छापेमारी के बाद भगवंत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. इसलिए, मेरी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है.  

Advertisement

दरअसल, सीबीआई ने CM, उनके ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) और कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है. इसी मामले में मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस समेत कई अन्य जगहों पर छापेमारी की गई. भगवंत मान ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

‘बीजेपी ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. मेरे कैंप ऑफिस पर सीबीआई की रेड की गई है. अब पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जाएगा. लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन को देखकर बीजेपी घबरा गई है.’

Advertisement
Bhagwant Mann
भगवंत मान की पोस्ट.

सीबीआई की ओर से यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश के बाद की गई. ईडी ने आरोपों से जुड़ी कई जानकारी कोर्ट के सामने रखी थी. इसी के आधार पर कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी को जांच के आदेश दिए थे.  

पंजाब के साथ ज्यादती करने का आरोप

मान ने बीजेपी पर किसानों के विरोध प्रदर्शन, राज्य के पानी और पंजाब यूनिवर्सिटी के मामलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. कैंप ऑफिस पर हुए रेड को मुख्यमंत्री ने बीजेपी की चुनावी तैयारी बताया. भगवंत मान के आरोपों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए. उन्होंने एक्स पर लिखा, 

‘चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के सीएम ऑफिस पर सीबीआई की रेड बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा है. जब से केंद्र में बीजेपी सरकार आई है, तब से पंजाबियों के साथ ज्यादती कर रही है. चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो या पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो. अब तो पंजाब के चुने हुए सीएम के साथ भी ज्यादती कर रही है.’ 

Advertisement
Kejariwal X
अरविंद केजरीवाल का पोस्ट.
केजरीवाल ने ED-CBI के दुरुपयोग की बात दोहराई

केजरीवाल ने आगे लिखा कि बीजेपी पंजाब में चुनाव लड़कर नहीं जीत सकती है. इसलिए वह ईडी-सीबीआई का सहारा लेकर चुनाव लड़ना चाहती है. उन्होंने आगे लिखा कि पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है. वे इस चुनाव में मान को 100 से ज्यादा सीटों से जीत दिलाकर मुख्यमंत्री बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: SIR में 13 करोड़ नाम काटने पर मचे बवाल के बीच EC का डैमेज कंट्रोल, जोड़े जाएंगे छूटे नाम

हालांकि, आप की ओर से लगे इन आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने खारिज कर दिया है. बीजेपी के सीनियर नेता तरुण चुघ ने सीएम मान से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि एजेंसियां केवल हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए काम कर रही हैं. 

वीडियो: राजधानी: ज्ञानेश कुमार के बहाने क्या विपक्ष की मोदी-शाह को लेकर कोई तैयारी है?

Advertisement