The Lallantop

दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम लागू किया, विदेश यात्रा पर रोक, 'किफायती' नियमों की लिस्ट लंबी है

Rekha Gupta announcement: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 2 दिन सरकारी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. राज्य सरकार का कोई भी मंत्री एक साल तक विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा. और नए सरकारी वाहन भी अगले 6 महीने तक नहीं खरीदे जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली सरकार ने पीएम मोदी की अपील के बाद अगले एक वर्ष तक अपने सभी मंत्रियों की आधिकारिक विदेशी यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया है और 6 महीने तक नई गाड़ियां नहीं खरीदी जाएंगी।
  • पीएम मोदी की जनसभा में फ्यूल बचाने और संसाधनों का संरक्षण करने की अपील के कारण विभिन्न राज्यों ने सरकारी यात्राओं व खर्चों में कटौती करने के लिए कदम उठाए हैं।
  • दिल्ली सरकार द्वारा सरकार के वाहनों के उपयोग में कमी और ऑनलाइन मीटिंग्स बढ़ाने जैसी नीतियों के साथ ऊर्जा संरक्षण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री अगले एक साल तक आधिकारिक विदेश यात्रा नहीं करेगा. सरकारी वाहन का भी कम से कम इस्तेमाल किया जाएगा. और अगले 6 महीने तक दिल्ली गवर्नमेंट भी नई कार नहीं खरीदेगी. ये सभी आदेश पीएम मोदी की 10 तारीख को की गई अपील के बाद आए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद में एक जनसभा में लोगों को एक साल तक सोना न खरीदने, विदेशी यात्रा न करने, कारपूलिंग और फ्यूल की खपत को कम करने की अपील की थी. कई लोगों ने इस फैसले की आलोचना की. कहा कि सारे नियम सिर्फ आम जनता के लिए ही है, नेताओं के लिए कुछ नहीं. मगर अब अलग-अलग राज्यों की सरकारें आगे आ रही हैं. मंत्रियों के काफिले में कटौती कर रही हैं. अब इनमें दिल्ली भी शामिल हो गई है.

इंडिया टुडे से जुड़े सुशांत मेहरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फ्यूल की खपत कम करने, ऊर्जा बचाने जैसी पीएम मोदी की सलाहों को अमल में लाते हुए अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ नियमों की घोषणा की है.

Advertisement

1. हर हफ्ते 2 दिन वर्क फ्रॉम होम होगा. प्राइवेट कंपनियों के लिए भी ये लागू किया जाएगा.

2. अगले 6 महीने तक दिल्ली सरकार में कोई नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी. वाहनों के काफिले में कमी होगी.

3. दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री या सरकारी अधिकारी अगले एक साल तक आधिकारिक विदेश यात्रा नहीं करेगा.

Advertisement

4. 50 प्रतिशत सरकारी मीटिंग अब ऑनलाइन होगी.

5. सरकारी वाहन का कम इस्तेमाल करेंगे. सरकारी 29 कॉलोनी में 58 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी.

6. मंत्रियों और कर्मचारियों के लिए ‘मेट्रो मंडे’ पहल (सोमवार के लिए सिर्फ मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा).

7. सरकारी अधिकारियों के ईंधन भत्ते में 20% की कटौती. जिससे मासिक सीमा 200 लीटर से कम हो गई है.

8. नागरिकों से हर हफ्ते ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील.

9. ऑफिस का समय बदला गया. दिल्ली सरकार (सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक), MCD (सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक).

10. ऑफिस में AC का तापमान 24–26°C तक सीमित और सेंसर-बेस्ड स्विच लगाए जाएंगे.

11. डोमेस्टिक प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ अभियान (90 दिन) और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे.

12. हर हफ्ते एक ‘वाहन-मुक्त दिवस’ (No Vehicle Day) मनाने की अपील शामिल है.

सिक्किम के CM ने काफिले में की कटौती

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की. मध्य प्रदेश में BJP ने सज्जन सिंह यादव को भिंड जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद से हटा दिया है. बताया गया कि ये कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि उनकी अगुआई में एक बड़ी रैली निकाली गई थी. इसे कथित तौर पर पीएम मोदी की फ्यूल बचाने की अपील के खिलाफ माना गया. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप बाबूराव सरनाईक ने कहा कि उन्होंने पीएम की अपील के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

वीडियो: अफसरों की लापरवाही से हुआ Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident, इंजन खराब थे, फिर भी चलाया

Advertisement