The Lallantop

लोकसभा में राहुल गांधी बोले, 'अमित शाह के आदेश पर चली गोली', हो गया भारी बवाल

Rahul Gandhi on Amit Shah: राहुल गांधी ने सदन में गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रदर्शन में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करने की मंजूरी दी थी. उन्होंने सदन में 'इडियट' शब्द का भी इस्तेमाल किया जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया.

Advertisement
post-main-image
सदन में राहुल गांधी ने अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 29 जुलाई को संसद में राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की मंजूरी देने के गंभीर आरोप लगाए और सदन में उनके भाषण के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ।
  • राहुल गांधी ने यह बयान 20 जुलाई के 'चलो संसद' मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की पृष्ठभूमि में दिया, जो कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आयोजित था।
  • इस विवाद के चलते NDA सांसदों ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की और बाद में 'इडियट' शब्द को संसद की रिकॉर्डिंग से हटा दिया गया जिससे सदन में व्यवधान कम हुआ।

संसद में इस वक़्त मानसून सत्र चल रहा है. 29 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए. नेता विपक्ष के भाषण पर जमकर बवाल भी हुआ. सदन में एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस चल रही थी. इसी दौरान जब राहुल गांधी के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की मंजूरी दी थी. सदन में राहुल गांधी ने ‘इडियट’ और अंधभक्त जैसे शब्द का भी इस्तेमाल किया जिसपर और हंगामा मच गया. 

Advertisement

सत्ता पक्ष की ओर से नेता विपक्ष के भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई, जिसके बाद इन शब्दों को कार्रवाई से हटा दिया गया. हालांकि, राहुल के भाषण के दौरान लगातार हंगामा होता रहा. उन्होंने सीधे सरकार और खास तौर पर गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला.

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर लगाए आरोप

 लोकसभा में जब विधेयक पर चर्चा हो रही थी तब गृहमंत्री मौजूद नहीं थे. राहुल गांधी ने इसी दौरान उनपर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा

Advertisement

‘गृहमंत्री ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया. उन्होंने छात्रों पर पेलेट गन से हमला करने की अनुमति दी. उन्होंने भारत के बच्चों पर गोली चलाई है.’

उनका ये बयान 20 जुलाई को हुए ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आया है. ये मार्च कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुआ था. इस बयान पर संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति दर्ज कराई. सदन में हंगामा बढ़ा तो NDA के सांसदों ने राहुल गांधी से माफ़ी मांगने की मांग की. बता दें कि इससे पहले नेता विपक्ष ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस का हिसाब भी मांगा था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी घर पर मिलने गए तो इरफान ने मुंह पर बोल दिया- ‘अगर आपने वादाखिलाफी की तो... ’

‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्द का इस्तेमाल

अपनी स्पीच में राहुल गांधी ने एक छात्रा के साथ बातचीत के आधार पर तीन कैटेगरी का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, ‘ स्टूडेंट, ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ वो भी जो इडियट को फॉलो करते हैं.’ इसी बात से सदन में और हंगामा हुआ. NDA के सांसदों ने उन्हें घेरा. किरेन रिजिजू ने ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्द को असंसदीय बता दिया. राहुल गांधी ने अपना पक्ष साफ करते हुए बताया कि उन्होंने सदन के किसी सदस्य को इडियट नहीं कहा है, बल्कि वो सिर्फ एक कैटेगरी बता रहे थे. 

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दखल देते हुए अपने नेताओं से आग्रह किया कि राहुल गांधी को अपनी बात पूरा करने का मौका मिले. साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से इडियट वाली टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाने की मांग की, जिसे हटा दिया गया. 

वीडियो: CJP Protest हुआ खत्म, अमित शाह से राहुल गांधी ने क्या पूछ लिया?

Advertisement