The Lallantop

राघव चड्ढा ने AAP की तुलना 'पुरानी गर्लफ्रेंड' से कर डाली

Raghav Chadha AAP EX girlfriend remark: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तंज कसा है. उन्होंने AAP की तुलना एक्स गर्लफ्रेंड से कर दी है.

Advertisement
post-main-image
राघव चड्ढा ने बताया कि बीजेपी 18 से 30 सितंबर तक 'नशा मुक्तसर यात्रा' निकालेगी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बीजेपी के सांसद राघव चड्ढा ने 10 सितंबर को कहा कि आम आदमी पार्टी उनकी याद में पागल है और उसे एक्स गर्लफ्रेंड जैसा बताया जो अपने प्रेमी को भूल नहीं पा रही।
  • AAP और बीजेपी के बीच राघव चड्ढा के दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने को लेकर राजनीतिक विवाद और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी हुई है।
  • राघव चड्ढा ने पंजाब में बढ़ते नशे की समस्या और संगरूर में आत्महत्या की घटना का हवाला देते हुए AAP से नशा रोकने की कार्रवाई करने को कहा है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी यानी आम आदमी पार्टी (AAP) की तुलना ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ से की है. उन्होंने कहा कि AAP की हालत उस लड़की जैसी है जिसे उसका प्रेमी छोड़ गया है, लेकिन वो उसे भूल नहीं पा रही.

Advertisement

दिल्ली की वोटर लिस्ट में BJP नेता राघव चड्ढा का नाम शामिल होने को लेकर AAP और बीजेपी के बीच सियासी बहस छिड़ी है. AAP ने कई सवाल खड़े किए हैं. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद ने 10 सितंबर को विपक्षी दल पर निशाना साधा. राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ में बीजेपी की एक बैठक के दौरान कहा,  

“जहां तक मेरे वोट का सवाल है, तो APP  की हालत ऐसी हो गई है कि रात को उनके सपने में मैं भूत बनकर आता हूं.” 

Advertisement
“आशिक' की तरह अपनी नसें ना काटे”

PTI के मुताबिक, राघव चड्ढा ने कहा,

"AAP  की ऐसी हालत हो गई है कि वह दिन-रात राघव चड्ढा, राघव चड्ढा, राघव चड्ढा, राघव चड्ढा करते रहते हैं. मुझे तो ऐसा लगता है कि AAP की हालत उस एक्स गर्लफ्रेंड जैसी है, जिसे बॉयफ्रेंड डंप कर कर आगे निकल गया. जिंदगी में मूव ऑन कर गया. लेकिन आज भी वह मेरे इश्क में, मेरे प्यार में पागल हैं. मुझे उनकी चिंता है कि किसी दिन 'दिलजले आशिक' की तरह मेरी याद में अपनी नसें ना काट लें. मुझे उनकी बड़ी चिंता रहती है."

दरअसल, AAP प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा था कि राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को दिल्ली में वोट बनवाने का आवेदन दिया था. 2 सितंबर को उनका वोट बन भी गया. इसके बावजूद वे पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए 3 सितंबर को ‘रो रहे थे’ कि उनका वोट काट दिया गया.

Advertisement
पंजाब में नशे की हालात पर क्या कहा?

राघव ने पंजाब में नशे की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राज्य में ड्रग्स की स्थिति काफी खराब है. नशा लेने वालों की लाइन राशन की लाइन जैसी दिखाई देती है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब के शहरों और गांवों में चिट्टा (नशा) बिक रहा है. इसकी होम डिलीवरी तक हो रही है.

उन्होंने संगरूर आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा, “स्वर्गीय गुलजार सिंह जी की क्या गलती थी. उन्होंने भगवंत मान सरकार से एक सवाल पूछ लिया कि मेरा बेटा चिट्टे का शिकार. ड्रग्स से पीड़ित है. आप इंसाफ करो. ”

चड्ढा ने आरोप लगाया कि आज जो पंजाब सरकार से सवाल पूछ रहा है, उसे सुसाइड करने तक मजबूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में पंजाब में ड्रग्स बढ़ा है, तो AAP ने इसे रोकने के लिए क्या किया?

ये भी पढ़ें: 'भारत रत्न' वैज्ञानिक सीएनआर राव को SIR नोटिस मिला? चुनाव अधिकारी ने ये बताया

संगरूर के रहने वाले गुलजार सिंह ने एक कार्यक्रम में गांव में खुलेआम बिक रहे नशे का मुद्दा उठाया था. उन्होंने बताया था कि उनका बेटा ‘चिट्टा’ का आदी है. परिवार ने आरोप लगाया कि इसके बाद से गांव के कुछ लोगों ने गुलजार पर माफी मांगने का दबाव बनाया. आखिर में उन्होंने आत्महत्या कर ली.

वीडियो: उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने पर बवाल, IIT की टीम करेगी जांच

Advertisement