The Lallantop

'SIR में वोट कटवाकर अपना MLA बनवाओ', पंजाब चुनाव से पहले BJP नेता का वीडियो वायरल

पंजाब बीजेपी की स्टेट सेक्रेटरी रेणु कश्यप का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो कथित तौर पर SIR प्रोसेस को लेकर बात करती दिख रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है. वही बीजेपी नेता ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है.

Advertisement
post-main-image
बीजेपी नेता रेणु कश्यप ने SIR को लेकर विवादित बयान दिया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान भाजपा स्टेट सेक्रेटरी रेणु कश्यप का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने हजारों वोट कटवाने का जिक्र किया।
  • यह वीडियो सोशल मीडिया पर भाजपा के चुनावी प्रक्रिया में संभावित अनियमितता को लेकर विवाद पैदा कर रहा है और कांग्रेस ने इसकी जांच की मांग की है।
  • इस मामले में दीनानगर के SDM ने स्वतः जांच शुरू कर दी है और भाजपा नेता रेणु कश्यप से जवाब मांगा गया है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का काम चल रहा है. इस बीच पंजाब बीजेपी की स्टेट सेक्रेटरी रेणु कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वह ‘SIR में हजारों वोट कटवाकर अपना विधायक बनाने’ की बात कर रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BJP नेता का SIR कॉमेंट वायरल

यह वीडियो सबसे पहले 'Dr.SP' नाम के एक एक्स हैंडल से शेयर किया गया. वीडियो में बीजेपी की स्टेट सेक्रेटरी और दीनानगर की प्रभारी रेणु कश्यप बोलती दिख रही हैं,

 SIR करवाइए, 20-25 हजार वोट डिलीट कराइए और अपना विधायक चुनवाइए.

Advertisement

रेणु कश्यप के इस वीडियो पर कांग्रेस पार्टी की कड़ी प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स पर लिखा, 

रेणु कश्यप का यह कथित बयान बहुत परेशान करने वाला है. ये चुनावी प्रक्रिया की ईमानदारी पर गंभीर सवाल उठाता है. बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, कांग्रेस एक भी असली वोट कटने नहीं देगी. हर योग्य वोटर को वोट देने का संवैधानिक अधिकार है और हम उस अधिकार की रक्षा के लिए पहरा देंगे. इलेक्शन कमिशन को तुरंत इन कथित बातों की जांच करनी चाहिए और यह पक्का करना चाहिए कि चुनावी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना भेदभाव के रहे.  

congress
एक्स

इस बीच दीनानगर से कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी ने मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा से इस वीडियो को लेकर शिकायत की है. शिकायत में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने की मांग की गई है. साथ ही यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि SIR ड्यूटी में तैनात अधिकारी किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष तरीके से काम करें.

Advertisement

बीजेपी नेता ने दी सफाई 

इंडिया टुडे से जुड़े बिश्बर बिट्टू की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेता रेणु कश्यप ने 15 जुलाई को वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी है. उनका दावा है कि विपक्षी पार्टियों और शरारती तत्वों ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है. उन्होंने आगे बताया, 

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं था. यह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक प्राइवेट मीटिंग थी. इस मीटिंग का मेन मकसद सिर्फ अपने विधानसभा के लोगों को वोट बनाने के प्रोसेस के बारे में अवेयर करना था. वोटों की सही तरीके से और सुरक्षा की जाए, ताकि आने वाले चुनावों में दीनानगर का कोई भी असली नागरिक बिना वोट के न रहे. मेरे आदेश पर न तो वोट काटे जा सकते हैं और न ही बनाए जा सकते हैं. यह पूरा काम चुनाव आयोग और कानूनी प्रक्रिया के तहत होता है. मैंने सिर्फ गैर-कानूनी और नकली वोटों के खिलाफ कार्रवाई की बात की थी.

रेणु कश्यप ने 20-25 हजार वोट काटे जाने वाले बयान को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने दावा किया कि मॉडर्न टेक्नोलॉजी (AI) या वीडियो एडिटिंग के जरिए बयानों से छेड़छाड़ किए जाने का डर होता है, जिसकी वह जांच करवाएंगी.

ये भी पढ़ें - पंजाब के 3 लोगों को ऑस्ट्रेलिया जाना था, पहुंच गए ईरान, वहां हुए किडनैप, 1 महीने बाद हुए रेस्क्यू

दीनानगर SDM करा रहे वीडियो की जांच

दूसरी तरफ दीनानगर के SDM गगनदीप सिंह ने बताया,

 यह वीडियो हमारे ध्यान में आया है. इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन हम खुद से संज्ञान लेकर इस वीडियो की जांच करवा रहे हैं. जांच के बाद जो भी फैक्ट आएंगे उनके आधार पर उचित एक्शन लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि एडमिनिस्ट्रेशन इस वीडियो की जांच कर रहा है कि ये असली है या इसके साथ कोई छेड़छाड़ हुई है. SDM दीनानगर ने आगे बताया कि इस मामले में रेणु कश्यप से भी जवाब मांगा गया है ताकि इसकी सच्चाई सामने आ सके.

वीडियो: राजधानी: राहुल गांधी पंजाब बचा पाएंगे या कांग्रेस हरियाणा वाली गलती करेगी?

Advertisement