The Lallantop

प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की दूसरी मीटिंग 5 घंटे चली, BJP को अच्छा नहीं लगा

Prashant Kishor ने महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम Sunetra Pawar से मुलाकात की. महायुति सरकार का हिस्सा होने के बावजूद इस बैठक से सहयोगी पार्टी BJP नाराज है. अब प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रशांत किशोर (बाएं) और सुनेत्रा पवार (दाएं) की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार से मुंबई में पांच घंटे की बैठक की, जो उनकी उनसे दूसरी मुलाकात है।
  • प्रशांत किशोर की और सुनेत्रा पवार की लगातार बैठकों के कारण बीजेपी, जो एनसीपी की सहयोगी है, ने इस पर नाराजगी जताई है।
  • इस मुलाकात से यह संभावना जताई जा रही है कि प्रशांत किशोर को एनसीपी का पॉलिटिकल एडवाइजर बनाए जाने पर विचार हो सकता है।

जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार से मुलाकात की. तीन महीनों में प्रशांत की उनसे यह दूसरी मुलाकात है. इस मुलाकात से महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी की सहयोगी पार्टी बीजेपी नाराज है. बीजेपी का कहना है कि महायुति सरकार का हिस्सा होने के नाते एनसीपी का प्रशांत किशोर से बातचीत करना ठीक नहीं है.

Advertisement

गुरुवार, 6 अगस्त को मुंबई में सुनेत्रा पवार के सरकारी आवास 'देवगिरी' पर प्रशांत किशोर की पांच घंटे तक बैठक चली. इस मीटिंग में पवार के बेटे पार्थ पवार भी मौजूद रहे. इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या एनसीपी उन्हें पार्टी का पॉलिटिकल एडवाइजर बनाना चाहती है. 

बीजेपी ने जताई नाराजगी

प्रशांत किशोर ने इस हफ्ते बिहार में बीजेपी को हराकर बांकीपुर उपचुनाव जीता है. बांकीपुर लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के एक पदाधिकारी ने कहा कि वे ऐसे स्ट्रेटजिस्ट को साथ नहीं रख सकते, जिसने अपनी हालिया पॉलिटिकल पहचान BJP को हराने के लिए बनाई है. पदाधिकारी ने आगे कहा, 

Advertisement

“एक मुलाकात को तो शिष्टाचार भेंट कहकर नजरअंदाज किया जा सकता है. लेकिन बार-बार बंद दरवाजे के पीछे होने वाली बातचीत से स्वाभाविक रूप से सवाल उठते हैं.”

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 'गूंगी गुड़िया' वाले बयान पर लगाई क्लास, बोले- मांगनी चाहिए माफी

तीन महीने पहले हुई थी मुलाकात

तीन महीने पहले भी प्रशांत किशोर ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की थी. मई में हुई इस मुलाकात के बाद पार्थ पवार ने 'X' पर इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि प्रशांत परिवार के करीबी दोस्त हैं. उन्होंने कहा था, 

Advertisement

“मेरी जानकारी के मुताबिक, उन्हें पॉलिटिकल एडवाइजरी का काम छोड़े हुए कुछ साल हो गए हैं. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव होगा, लेकिन मैं उन सभी लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे.”

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान एनसीपी की रणनीति पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म 'डिजाइन बॉक्स' ने तैयार की थी. हालांकि, बाद में वे अलग हो गए. अब देखना ये होगा कि क्या प्रशांत किशोर पार्टी के अगले पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट बनेंगे.

वीडियो: राजधानी: प्रशांत किशोर इंडिया ब्लॉक में शामिल होंगे?

Advertisement