The Lallantop

फेवरेट पीएम कौन? MOTN सर्वे में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बाद इस नाम ने चौंका दिया

MOTN survey Lok Sabha: अगर इस समय देश में चुनाव होते हैं, तो जनता किसे अपने पीएम के चेहरे के रूप में देखना पसंद करेगी? इसका एक जवाब मिला है. इंडिया टुडे ग्रुप ने एक सर्वे कराया जिसमें लोगों ने पीएम के लिए अपनी पसंद बताई है.

Advertisement
post-main-image
NDA आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडिया टुडे और सी-वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के अनुसार, नरेंद्र मोदी पीएम पद के सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं, राहुल गांधी दूसरे और सी. जोसेफ विजय तीसरे नंबर पर हैं।
  • यह सर्वे लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों की सीटों के अनुमान और राज्यों के वोटर मूड को मापा गया है।
  • सर्वे के नतीजों के मुताबिक, बीजेपी को 261 से सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस की सीटें बढ़कर 106 होने का अनुमान है, जिससे आगामी चुनाव के परिणामों पर असर पड़ सकता है।

अगले प्रधानमंत्री के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार कौन है? अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाए, तो जनता किसे अपने पीएम के चेहरे के रूप में देखना चाहेगी? इसका एक अनुमानित जवाब आया है. यानी एक सर्वे किया गया, जिसमें लोगों की पीएम को लेकर सवाल पूछा गया.

Advertisement

इंडिया टुडे और सी-वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) सर्वे के ताजा नतीजों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी अब भी पीएम पद के सबसे मजबूत दावेदार हैं. दूसरे नंबर पर हैं कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. ज्यादातर लोगों ने शायद सोचा भी यही होगा. लेकिन तीसरा नाम सबको चौंकाएगा.

बतौर पीएम पद की पसंद तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का नाम सामने आया है. अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके को भी कुछ लोगों ने पीएम के चेहरे के लिए पसंद किया. 

नामपसंद
पीएम मोदी  48.7 फीसदी 
राहुल गांधी 27.1 फीसदी  
जोसेफ विजय9.2 फीसदी  
ममता बनर्जी2 फीसदी 
अखिलेश यादव1.7 फीसदी
अभिजीत दिपके1.3 फीसदी
अरविंद केजरीवाल1.2 फीसदी

सर्वे के मुताबिक, BJP के नेतृत्व वाले NDA को आज चुनाव होने पर 326 सीटें मिलने का अनुमान है. यह जनवरी के पिछले MOTN सर्वे में बताई गई 352 सीटों के मुकाबले 26 सीटें कम है. अकेले बीजेपी को 261 सीटें मिल सकती हैं, जबकि छह महीने पहले सर्वे में 287 सीटों का अनुमान लगाया गया था. 

आंकड़ों के मुताबिक, INDIA ब्लॉक को 185 सीटें मिलने का अनुमान है. जनवरी के सर्वे में 182 सीटों का अनुमान लगाया गया था. कांग्रेस पार्टी के 106 सीटें जीतने की उम्मीद है. यह जनवरी के सर्वे में अनुमानित 80 सीटों से काफी ज्यादा है. वहीं, अन्य दलों के खाते में 32 सीटें जाने का अनुमान है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ ने कई भारतीयों को चीन की तरफ फंसा दिया, सरकार ने बड़ी जानकारी दी

राज्यों की क्या है पसंद?

लोकसभा चुनाव में अलग-अलग राज्यों के भी मूड का सर्वे आया है. किस राज्य से किस गठबंधन को कितने वोट मिलने का अनुमान है, नीचे टेबल देखकर पता चलता है.

राज्य NDAINDIA 
उत्तर प्रेदश  42 पर्सेंट 40 पर्सेंट  
महाराष्ट्र 49 पर्सेंट 43 पर्सेंट 
पश्चिम बंगाल 46  पर्सेंट 11 पर्सेंट 
पंजाब 16 पर्सेंट 25 पर्सेंट 

आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर राज्यों में बीजेपी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. मगर पंजाब में NDA का हाल अब भी अच्छा नहीं. बता दें कि 'मूड ऑफ द नेशन' साल में दो बार होने वाला सर्वे है. इंडिया टुडे ग्रुप पिछले लगभग दो दशकों से इसे करवा रहा है.

वीडियो: प्रोटीन और ज़िंक से भरपूर कालानमक राइस जिसकी खुशबू के लोग हैं दीवाने

Advertisement