The Lallantop

PM मोदी को 'आतंकवादी' कहने पर फंसेंगे मल्लिकार्जुन खरगे? राज्यसभा चेयरमैन ने ये कदम उठाया

Mallikarjun Kharge Privilege notice: राज्यसभा के चेयरमैन सी.पी. राधाकृष्णन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ एक नोटिस राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजा है. ये नोटिस खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की कथित 'आपत्तिजनक' टिप्पणी की शिकायत पर दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
आरोप है कि खरगे ने पीएम मोदी के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिप्पणी की थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ BJP सांसदों द्वारा लाए गए नोटिस को जांच के लिए राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है।
  • बीजेपी के छह सांसदों ने खरगे पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर अप्रैल 2026 में नियम 188 के तहत नोटिस दिया था।
  • विशेषाधिकार समिति द्वारा मामले की जांच के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की संभावना है।

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ आए नोटिस को राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति यानी प्रिविलेज कमेटी के पास भेज दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में खरगे के खिलाफ नोटिस दिया था. राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार, 18 जून को अपने बुलेटिन में कहा कि मामले को आगे की कार्रवाई के लिए 'विशेषाधिकार समिति' को भेज दिया गया है. 

Advertisement

बुलेटिन में कहा गया,

तथ्यों पर विचार करने के बाद राज्यसभा के माननीय सभापति ने 16 जून, 2026 को ‘राज्यसभा’ में कामकाज के संचालन और प्रक्रिया के नियम' के नियम 203 के तहत इस मामले को जांच, पड़ताल और रिपोर्ट के लिए 'विशेषाधिकार समिति' को भेजा है.

Advertisement
खरगे के खिलाफ नोटिस

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BJP के 6 राज्यसभा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ ये नोटिस 'राज्यसभा में कामकाज के संचालन और प्रक्रिया के नियम' के नियम 188 के तहत अप्रैल 2026 में दिया था. इसे उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल की अगुवाई में मिथिलेश कुमार, सुमित्रा बाल्मीक, शिवेश कुमार, डॉ. सिकंदर कुमार और नागेंद्र राय ने संयुक्त रूप से जमा किया था.

भाजपा नेता ने नोटिस में खरगे पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक, नीचा दिखाने वाली और बहुत अनादरपूर्ण टिप्पणियों का लगातार और जानबूझकर इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में संजय राउत ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी गाली, बागी गुट के सांसदों को खूब सुनाया

Advertisement
चुनाव में की थी पीएम मोदी पर टिप्पणी

बीजेपी का कहना था कि इन टिप्पणियों से ‘संसद और उसके सदस्यों की गरिमा’ कम हुई है. पीएम मोदी लोकसभा सदस्य और सदन के नेता हैं. चेन्नई में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान खरगे ने PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा था. आज तक ने लिखा कि खरगे ने BJP-AIADMK के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा,

वो बीजेपी के साथ कैसे गठबंधन कर सकते हैं. मोदी आतंकवादी हैं, जो बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करते हैं. उनकी पार्टी समता और न्याय में विश्वास नहीं करती है.

विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब था कि PM मोदी "लोगों को डरा-धमका रहे हैं. खासकर अपने राजनीतिक विरोधियों को. खरगे की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए BJP ने ECI में शिकायत दर्ज कराई और मांग की कि खरगे और कांग्रेस उनकी ‘अपमानजनक भाषा’ के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

वीडियो: प्रणित मोरे के बाद मधुर विरली और ऐश्वर्या मोहनराज के पुराने वीडियो वायरल

Advertisement