The Lallantop

शादी में सोना, छात्रों को लैपटॉप... CM विजय की सरकार ने पहले बजट में किए बड़े ऐलान

Tamil Nadu budget 2026: तमिलनाडु सरकार ने अपने पहले बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं, जिन्हें लेकर उसने चुनाव के दौरान वादा किया था.

Advertisement
post-main-image
CM Vijay की सरकार ने बजट में दुल्हनों को सोना देने का ऐलान किया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु की TVK गठबंधन सरकार ने 5 अगस्त को पहला बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं को शादी पर सोने का सिक्का और स्पेशल स्कूलों की स्थापना जैसे कई योजनाओं की घोषणा की गई।
  • राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज होने के कारण सरकार ने सामाजिक योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का बजट तैयार किया है।
  • बजट में आवंटित योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और नशा मुक्ति पर प्रभाव पड़ेगा, साथ ही मुफ्त बिजली और हज सब्सिडी बढ़ाने जैसी सुविधाएं अगले वित्त वर्ष में लागू होंगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की सरकार ने 5 अगस्त को अपना पहला बजट पेश किया है. TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने दावा किया कि बजट में चुनावी वादों का ध्यान रखा गया है. वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन ने बजट ऐलान करते हुए कहा कि ‘अन्नन सीर थीत्तम’ के तहत योग्य महिलाओं को उनकी शादी पर 8 ग्राम का सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी दी जाएगी. इसके अलावा स्पेशल स्कूल और युवाओं को लेकर भी बड़े ऐलान किए गए हैं. जानिए बड़े ऐलान- 

Advertisement
  • TVK सरकार ने सोना वितरण से जुड़ी दो योजनाओं का ऐलान किया है. योजना के तहत योग्य दुल्हन को उनकी शादी पर सोने का सिक्का देने का वादा किया है. इस योजना के लिए 812 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
  • सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले नवजात बच्चों के लिए ‘गोल्ड रिंग’ स्कीम. इस योजना के लिए 560 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 
  • कॉलेज के छात्रों को लैपटॉप बांटने के लिए अलग से 2000 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं.  
  • पहली बार हज पर जा रहे लोगों की हज सब्सिडी 25000 से बढ़ाकर 35000 कर दी जाएगी. लेकिन ये उन्हीं पर लागू होता है जो हज कमिटी के ज़रिए हज पर जाते हैं.
  • सरकार ने शिक्षा को लेकर भी बड़े ऐलान किए हैं. कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए ‘कामराज’ स्पेशल स्कूल खोले जाएंगे. जिसमें शिक्षा के साथ-साथ भोजन, हॉस्टल, कपड़े और कोर्स का सामान मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर इस योजना का नाम रखा गया है. इसके लिए 125 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं.
  • अन्य स्कूलों को मॉडर्न बनाने के लिए भी 300 करोड़ रुपये अलग से आवंटित हुए हैं.
  • तमिलनाडु को नशा मुक्त बनाने के लिए 7 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं. 
  • सरकार ने ऐलान किया है कि घरों में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी.  

ये भी पढ़ें: 'प्रोजेक्ट मेघालय' से गिराने वाले थे विजय की सरकार? TVK MLA को 35 करोड़ देने की साजिश खुली

इसके अलावा सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए ‘थाई केयर’ सेंटर, गरीबों के लिए ‘अरण’ शेल्टर होम और ट्रांसजेंडर के लिए पुनर्वास का भी ऐलान किया है. अपनी स्पीच में वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार पर 10 लाख करोड़ का कर्ज है. राज्य को कर्ज से बाहर निकालने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है. मैरी विल्सन ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार को NEET परीक्षा को हटा देना चाहिए और उसकी जगह 12वीं के नंबर के आधार पर मेडिकल में दाखिला होना चाहिए.  

Advertisement

वीडियो: थलपति विजय स्टारर 'जन नायगन' को सेंसर बोर्ड ने किया पास?

Advertisement
Advertisement