The Lallantop

12 साल की उम्र में BJP जॉइन की? बांकीपुर कैंडिडेट के बायोडाटा ने तो 'फजीहत' करा दी

Bankipur के By Election में BJP के नए उम्मीदवार के दो अलग-अलग Biodata पर विवाद छिड़ गया है. हालांकि, पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.

Advertisement
post-main-image
बांकीपुर में बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा (बाएं) को अपना नया उम्मीदवार बनाया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भाजपा ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में पहले अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर नाम वापस ले लिया और बाद में नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया।
  • नीयत राजनीतिक विवाद और उम्मीदवारों की सदस्यता संबंधी जानकारी में गड़बड़ी के कारण पार्टी को दो बार उम्मीदवार बदलाव करना पड़ा, जिससे सदस्यता नियमों और बायोडाटा में संशोधन पर सवाल उठे।
  • 30 जुलाई 2026 को बांकीपुर में उपचुनाव होंगे, जिसमें भाजपा के नए उम्मीदवार और महागठबंधन के उम्मीदवार समेत अन्य पार्टियां भी हिस्सा ले रही हैं, जिससे चुनावी परिदृश्य प्रभावित होगा।
author-image
रोहित कुमार सिंह

बिहार की हॉट सीटों में से एक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ माने जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले BJP को महज 24 घंटे के अंदर अपना उम्मीदवार बदलना पड़ गया. पार्टी ने नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर उनका बायोडाटा जारी किया. बायोडाटा में एक ऐसी चूक दिखी कि BJP कंट्रोवर्सी में फंस गई. पार्टी को दूसरा बायोडाटा तक जारी करना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया. 9 जुलाई 2026 को अभिषेक के नाम पर मुहर लगी और नॉमिनेशन भी दाखिल कर दिया गया. अगले ही दिन 10 जुलाई को बंटी ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद पार्टी ने नए उम्मीदवार के तौर पर नीरज कुमार सिन्हा के नाम की घोषणा कर दी.

इंडिया टुडे से जुड़े रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज के नाम का ऐलान होने के तुरंत बाद ही पार्टी की ओर से उनका बायोडाटा जारी किया गया. इसमें उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1994 बताया गया. यह भी बताया गया कि नीरज ने साल 2006 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली और अपना राजनीतिक सफर शुरू किया.

Advertisement
Bankipur
BJP की ओर से जारी किया पहला बायोडाटा.

इस बायोडाटा में नीरज को लेकर जो जानकारियां दी गई, उनपर फौरन सवाल खड़े होने लगे. सवाल ये कि अगर नीरज का जन्म साल 1994 में हुआ, तो वे 2006 में BJP कैसे ज्वॉइन कर सकते हैं. क्योंकि, उस समय उनकी उम्र करीब 12 साल रही होगी. ऐसे में कोई 12 साल की उम्र में राजनीतिक पार्टी कैसे ज्वॉइन कर सकता है. भाजपा की इस ‘गड़बड़ी’ पर सवाल उठने लगे.

BJP ज्वॉइन करने का साल गायब

विवाद बढ़ने पर BJP ने नीरज का दूसरा बायोडाटा जारी कर दिया. नए बायोडाटा में उनके जन्म की तारीख 1 जुलाई 1994 ही है, लेकिन साल 2006 में BJP ज्वॉइन करने वाली बात हटा दी गई. पार्टी की ओर से रिवाइज्ड बायोडाटा में यह बात नहीं बताई गई कि नीरज कब BJP के मेंबर बने.

Bankipur
BJP की ओर से जारी किया दूसरा बायोडाटा.

भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी तक यह नहीं बताया कि पहले बायोडाटा में 2006 में पार्टी ज्वॉइन करने वाली बात का सच क्या है और दूसरे बायोडाटा से 2006 वाली बात क्यों हटाई गई?

Advertisement

राजनीतिक पार्टी की सदस्यता लेने की उम्र पर सवाल उठे, तो 'दी लल्लनटॉप’ ने भी भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट पर पार्टी के मेंबर बनने की शर्त देखी. इसमें पार्टी संविधान के आर्टिकल 9 में लिखा है कि कोई भी 18 साल या इससे ज्यादा उम्र का भारतीय नागरिक पार्टी का मेंबर बन सकता है.

BJP Bankipur
BJP का मेंबर बनने की शर्त. (bjp.org/constitutions)
चारा घोटाला, BJP उम्मीदवार का पीछे हटना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है. उपचुनाव का ऐलान हुआ, तो BJP ने अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बना दिया. पता चला कि अभिषेक बंटी के परिवार का कनेक्शन चारा घोटाले से जुड़ा है. उनके नॉमिनेशन पेपर में दी गई कुछ जानकारियों में भी कथित ‘गड़बड़ी’ की वजह से भाजपा के लिए खतरा बढ़ सकता था.

इस बीच, अभिषेक ने खुद पारिवारिक कारणों से नाम वापस लिया. पार्टी सूत्रों ने कहा कि चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में उनके पिता की सजा और नॉमिनेशन पेपर में दी गई जानकारी से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर चिंताएं पैदा हुई थीं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने कोई रिस्क ना लेने का फैसला किया और अपने उम्मीदवार को बदल दिया.

बांकीपुर- BJP का 'गढ़'

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से BJP का गढ़ रही है. इसे बिहार में BJP की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है. हालांकि, भाजपा उम्मीदवार के नाम वापस लेने और नए उम्मीदवार के बायोडाटा में BJP ज्वॉइन करने के साल ने पार्टी को एक नए विवाद में फंसा दिया.

बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी. इस उपचुनाव में महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता मैदान में हैं. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी बांकीपुर उपचुनाव में कूद पड़े हैं. जन सुराज ने प्रशांत को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

वीडियो: नेतानगरी: एथेनॉल से जनता परेशान, गडकरी फंसे या फंसाए गए? 'सतलुज' से किसे होगा चुनावी फायदा?

Advertisement