The Lallantop

डांसर पर नोट उड़ाने और हथियार लहराने के आरोपों पर बोले अनंत सिंह, 'विधायक इंसान नहीं है क्या?'

Anant Singh Gopalganj case FIR: बिहार में मोकामा से विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक वीडियो सामने आने के बाद FIR दर्ज की गई थी. क्लिप में वे फ्रंट सीट पर बैठे डांस का आनंद उठा रहे थे. हर तरफ नोट उड़ाए जा रहे थे. साथ में विधायक के समर्थक हथियार लहरा रहे थे.

Advertisement
post-main-image
गोपालगंज में दर्ज FIR पर अनंत सिंह का बयान आया है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जेडीयू विधायक अनंत सिंह के खिलाफ गोपालगंज के मीरगंज में हथियार लहराने और महिला डांसर पर नोट उड़ाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है।
  • यह मामला सेमराव गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम के दौरान अनंत सिंह के समर्थकों द्वारा हथियार लहराने और सार्वजनिक जमावड़े में असामाजिक गतिविधि के कारण उत्पन्न हुआ।
  • FIR दर्ज होने के बाद विधायक ने आरोपों को खारिज किया है और मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी रखी जाएगी, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई संभव है।

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह अक्सर ही चर्चा में रहते हैं. हालिया मामला उनके खिलाफ गोपालगंज में दर्ज FIR से जुड़ा है. विधायक गोपालगंज के मीरगंज में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उनके समर्थकों ने खुलेआम हथियार लहराए थे. इस कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर पर नोट उड़ाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था. इस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है. उन्होंने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है.  

Advertisement

इस मामले पर अब विधायक ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा,

“केस पूरी तरह गलत है. यह सब महा लत है. हमने कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया है. हमने कोई गलत काम नहीं किया. कोई गलत काम करते तो एफआईआर जरूरी था. हम लोग कुछ बोलते तब हम गलत थे. वो पेपर पर निकाल दें कि क्या करना है?”

Advertisement

एक पत्रकार के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा,

‘हम आदमी हैं कि जानवर. विधायक क्या होता है, हमरा क्या बाप नहीं, बहन नहीं है, भाई नहीं है. दोस्त नहीं है यार नहीं, विधायक क्या होता है, जानवर होता है क्या, कि आदमी होता है. हम कौन गलती किए जो ये सजा दिए.’

इस दौरान एक पत्रकार ने कहा कि लेकिन आप मानते हैं कि उस दिन वहां कोई गलत काम नहीं हुआ है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो तुमने देखा है मोबाइल में. हम नहीं देखे. हम रूम में थे. तुम लोगों ने ज्यादा देखा है. जो हुआ हमारे बाद हुआ. हमारे सामने नहीं.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार शशि की रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत सिंह ने आगे SP पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कहीं जाने को लेकर कोई नियम है, तो यह स्थानीय एसपी की जिम्मेदारी होती है कि वह स्पष्ट आदेश जारी करे. अगर SP ये निर्देश दें कि उन्हें वहां नहीं जाना है, तो वह बिल्कुल नहीं जाएंगे. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जिस समय वह वहां मौजूद थे, उस समय पुलिस भी मौके पर थी. ऐसे में क्या पुलिस को नहीं लगा कि कोई कानून का उल्लंघन हो रहा है?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल गोपालगंज में सेमराव गांव के मुखिया गुड्डू राय के बेटे का उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था. कार्यक्रम में अनंत सिंह भी इनवाइटेड थे. विधायक के स्वागत में डांस का इंतजाम किया गया. इस दौरान हथियार भी खुलेआम लहराए गए. आरोप लगा कि अनंत सिंह के समर्थकों ने हथियार लहराकर पब्लिक में डर फैलाने की कोशिश की है. इसके खिलाफ 4 मई को विधायक समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज थी. 

वीडियो: पंजाब के जालंधर-अमृतसर में ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ है?

Advertisement