उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों का ऐलान एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. पार्टी की पहली लिस्ट में 125 नाम हैं, जिनमें 40 प्रतिशत यानी 50 नाम महिलाओं के हैं. वहीं 40 प्रतिशत उम्मीदवार युवा हैं. कांग्रेस ने उन्नाव रेप विक्टिम की मां को भी अपना उम्मीदवार बनाया है. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट के चलते गिरफ्तार हुईं एक्टिविस्ट सदफ जाफर को भी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. देखिए वीडियो.
UP चुनाव: कांग्रेस ने उन्नाव रेप विक्टिम की मां को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 125 नाम हैं
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











