The Lallantop
Logo

सेहत: बच्चों की हाइट कम, लड़कों की जल्दी मूंछे आना कहीं प्रीकोशियस प्यूबर्टी तो नहीं वजह ?

समय से पहले ही उन्हें 'प्यूबर्टी' शुरू हो गई है. हाल के समय में काफी बच्चों में समय से पहले प्यूबर्टी शुरू होने के मामले सामने आ रहे हैं.

Advertisement

हम सबने अपने स्कूल में प्यूबर्टी के बारे में पढ़ा है. ये वो समय होता है जब बच्चों के शरीर में बदलाव होने शुरू होते हैं. जैसे लड़कों की आवाज भारी होने लगती है, चेहरे पर मूंछे आनी शूरू हो जाती है. वहीं लड़कियों में पीरियड्स आने शुरू हो जाते हैं. और भी कई बदलाव होते हैं. आमतौर पर लड़कियों में 11 से 14 साल की उम्र के बीच और लड़कों में 12 से 16 साल की उम्र के बीच प्यूबर्टी की शुरुआत हो जाती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन कई बार बच्चों में समय से पहले भी प्यूबर्टी शुरू हो जाती है. और हाल ही में हमें सेहत पर दो मेल आए, जिसमें इसी समस्या का जिक्र था. दोनों व्यूअर्स की रीक्वेस्ट पर हमने उनका नाम बदल दिया है. पहला मेल दिल्ली से आया शिवानी का. शिवानी का कहना है कि कुछ महीनों से उनकी 7 साल की बेटी की बॉडी में प्यूबर्टी जैसे लक्षण दिख रहे हैं. इतनी कम उम्र में ऐसा होने पर वो चिंता में पड़ गईं. ऐसा ही कुछ जयपुर के राकेश के 8 साल के बेटे के साथ भी हुआ. दोनों की मामलों में डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि बच्चों को 'प्रीकोशियस प्यूबर्टी' हो रही है. यानी समय से पहले ही उन्हें 'प्यूबर्टी' शुरू हो गई है. और ये सिर्फ दो मामले नहीं हैं. हाल के समय में काफी बच्चों में समय से पहले प्यूबर्टी शुरू होने के मामले सामने आ रहे हैं. शरीर में हो रहे इन बदलावों को बच्चे समझ नहीं पाते. इस वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियाँ भी होती है. तो 'प्रीकोशियस प्यूबर्टी' किस वजह से शुरू होती है और क्या इसका इलाज मुमकिन है? जानने के लिए देखें वीडियो.  

Advertisement
Advertisement