मुंबई (Mumbai) में 35 साल की एक लेखिका (Writer) से रेप (Rape) और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के नाम पर धमकाने का मामला सामने आया है. पीड़िता का कहना है कि जुहू के एक फाइव स्टार होटल में 75 साल के एक बिजनेसमैन ने उसका रेप किया. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी ने उसे दाऊद इब्राहिम के नाम से धमकी दी और कहा-‘पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दूंगा.’
मुंबई: फाइव स्टार होटल में लेखिका से रेप, अब दाऊद के नाम से धमकी मिली
जुहू के एक फाइव स्टार होटल में 75 साल के बिजनेसमैन ने लेखिका से किया रेप
Advertisement
दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)
Advertisement
पीड़िता से 2 करोड़ रुपये उधार लिए
न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक पीड़िता ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में रेप का केस दर्ज कराया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी बिजनेसमैन ने उससे 2 करोड़ रुपये उधार लिए थे और वो उन पैसों को वापस नहीं लौटा रहा था. पीड़िता के मुताबिक पैसे वापस मांगने पर आरोपी और दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोग उसे मुंह बंद रखने की धमकी देते थे. वो लोग कहते थे कि अगर उसने इन सबके बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे.
पीड़िता के मुताबिक आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ रेप की शिकायत ना दर्ज कराने को लेकर भी उसके पास दाऊद गैंग से धमकी भरे फोन आए. उधर, मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले को फ़िलहाल अंबोली पुलिस से MIDC पुलिस को ट्रांसफ़र किया गया है. MIDC पुलिस महिला के दावों की भी पड़ताल कर रही है.
Advertisement
Advertisement











