The Lallantop

UP के महाराजगंज में 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Advertisement
post-main-image
12 साल की बच्ची का गैंगरेप कर हत्या करने के आरोप में यूपी की महाराजगंज पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (फोटो-@maharajganjpol के ट्विटर हैंडल से)

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में 19 जनवरी को 12 साल की बच्ची का शव मिला था. पुलिस ने जब उसकी जांच की तो पाया कि बच्ची की हत्या के पहले उसका रेप हुआ था. मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई गईं. चार दिन के अंदर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों पर पॉक्सो के साथ-साथ रेप, अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज  किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पूरा मामला क्या है?

इस मामले की जानकारी के लिए हमने इंडिया टुडे से जुड़े अमितेश त्रिपाठी से बात की. उन्होंने बताया कि घटना महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की है. 18 जनवरी के दिन बच्ची अपनी मां को ढूंढते-ढूंढते जंगल की तरफ जा रही थी. इसी दौरान वो गायब हो गई. उसकी मां ने बच्ची के ना मिलने पर थाने में अपरहण का केस दर्ज करवाया था. दूसरे दिन यानी 19 जनवरी को बच्ची का शव जंगल में खून से लथपथ मिला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव का शिनाख्त किया. पाया कि ये शव उसी बच्ची का है, जिसके किडनैप होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई थी.

महाराजगंज SP प्रदीप गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा,

Advertisement

बच्ची का शव मिलने के बाद विवेचना के लिए कई टीमें बनाई गईं थीं. जांच में पता चला कि घटना को छह आरोपियों ने अंजाम दिया था. उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच की है. सभी घटना स्थल के आस-पास के टोलों में रहते हैं. आरोपी शराब पीने के आदी थे. उस दिन भी इन लोगों ने पी रखी थी. बच्ची अपनी मां को खोजते हुए वहां से गुजर रही थी. तभी इन लोगों ने उसे पकड़ लिया. और खेत में ले जाकर उसका गैंगरेप किया. और फिर उसकी हत्या कर दी.

आरोपी गोविंद ने बताया,

हमारे साथियों ने हमें पहले शराब पिलाया उसके बाद जब हम लोग नशे में हो गए तो लड़की को खींच कर ले कर गए. सभी छह लोगों ने बारी बारी रेप किया. उसके बाद हमारे साथी ने गला दबाकर हत्या कर दी. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है. उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. SP प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस मामले में जिस टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें उनकी तरफ से 25 हज़ार रुपये कैश रिवॉर्ड के तौर पर दिया गया है.

Advertisement