The Lallantop

लड़की का रेप हुआ, पंचों ने आरोपियों को पांच-पांच जूते मारे और कालिख पोतकर छोड़ दिया

15 साल की लड़की ने आहत होकर सुसाइड कर लिया.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं: रेप के आरोपी लड़के. लड़की (रेप विक्टिम) की दादी. (फोटो- अकरम)

उत्तर प्रदेश का अलीगढ़. यहां के एक गांव में दो दिन पहले 15 साल की एक लड़की ने फांसी लगा ली. उसके साथ रेप हुआ था. लेकिन पंचायत ने आरोपियों को इतनी मामूली सज़ा दी कि आहत होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया.

Advertisement

क्या है पूरा मामला? क्या था वो फैसला?

इस मामले में 'आज तक' से जुड़े अकरम ने जानकारी दी. बताया कि लड़की शौच के लिए गई थी, तभी गांव के दो लड़के पीछे से आए. उसका मुंह बंद कर उसे खेत की तरफ लेकर गए. वहां दोनों ने उसका रेप किया और इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी देकर फरार हो गए. लड़की ने अपने घरवालों को घटना के बारे में बताया.

Advertisement

Rape In Aligarh
बाएं से दाएं: घर के सामने बैठी लड़की की दादी. लाल घेरे में वो दुपट्टा, जिसके सहारे लड़की ने सुसाइड किया. (फोटो- अकरम)

बात गांव की पंचायत तक पहुंची. मामला दबाने की पूरी कोशिश हुई. सभा बैठी. पूरी बात सुनी गई. पंचों ने फैसला सुनाया. दोनों लड़कों को पांच-पांच जूते मारे गए. मुंह पर कालिख पोती गई और चेतावनी दी गई. फिर छोड़ दिया गया. बस ये सज़ा थी. लड़की के सामने ही उन लड़कों को ये सज़ा मिली.


Rape In Aligarh 1
आरोपियों को थाने ले जाती पुलिस. (फोटो- अकरम)

इधर घर आकर लड़की ने फांसी लगा ली. तब कहीं जाकर ये बात पुलिस तक पहुंची. गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को कॉल किया था. लड़की की बहन और घरवालों ने पुलिस को सारी बात बताई. दोनों आरोपियों को खोजा गया. दोनों इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, पंचायत में जिसने भी ये फैसला सुनाया है, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement


वीडियो देखें: लॉकडाउन में पति राजस्थान में फंसे थे, भोपाल में दृष्टिहीन पत्नी से रेप हो गया!

Advertisement