The Lallantop

धर्म छुपाकर लड़की को शादी का झांसा दिया, जबरन गर्भपात कराया फिर छोड़कर भाग गया

पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.

Advertisement
post-main-image
प्रतीकात्मक तस्वीरें

दिल्ली से सटे नोएडा में एक मुस्लिम शख्स पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर एक हिंदू लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि इस शख्स ने लड़की से शादी का वादा किया. इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. लड़की जब गर्भवती हुई तो आरोपी शादी से मुकर गया.

Advertisement
खुद को हिंदू बता लड़की का यौन शोषण करता रहा

आज तक के तनसीम हैदर के मुताबिक, पीड़िता ने नोएडा के सेक्टर 49 में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आरोपी का असली नाम आरिफ खान है. गुरुग्राम की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे अपना नाम आरिकान राणा बताया था. आरोपी ने पीड़िता की मुलाकात अपने पिता और दूसरे रिश्तेदारों से भी कराई थी. पीड़िता के मुताबिक, शादी के नाम पर आरिफ ने उसका कई बार रेप किया. इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात भी कराया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की थी.

पुलिस ने IPC की धारा 376 (रेप) और जबरन गर्भपात, मारपीट से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
UP के हरदोई में आया ऐसा ही मामला

पिछले हफ्ते यूपी के हरदोई से भी एक इसी तरह का एक मामला सामने आया था. 12वीं की एक छात्रा ने एक मुस्लिम लड़के पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने और फिर रेप करने का आरोप लगाया था. पीड़िता के मुताबिक, रज्ज़ाक नाम के एक लड़के ने प्रिंस मिश्रा बनकर उससे दोस्ती की फिर उसका रेप किया. जब आरोपी का झूठ पकड़ा गया तो वो पीड़िता को टॉर्चर करने लगा. पीड़िता ने बताया कि असलियत सामने आने के बाद उसने आरोपी से दूरी बना ली लेकिन वो अक्सर उसे रास्ते में रोकता और ब्लैकमेल करता. कई दिनों तक ये सब बर्दाश्त करने के बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने घरवालों को बताई तब जाकर मामला पुलिस तक पहुंच पाया.

पड़ताल: लव जिहाद के नाम पर वायरल वीडियो की सच्चाई

Advertisement
Advertisement