The Lallantop
Logo

यूपी में 'का बा' गाकर योगी आदित्यनाथ सरकार से नोटिस पाने वाली नेहा सिंह राठौड़ कौन हैं?

उन्हें नोटिस थमा दिया. अपराध था एक गीत लिखने और गाने का, जिसमें गायिका ने उस घटना के लिए सरकार पर निशाना साधा था.

Advertisement

बुधवार, 22 फरवरी को सुबह-सुबह एक खबर आई. लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के घर पुलिस पहुंची. और उन्हें नोटिस थमा दिया. अपराध था एक गीत लिखने और गाने का, जिसमें गायिका ने उस घटना के लिए सरकार पर निशाना साधा था, जिसमें प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मां-बेटी की घर में जलकर मौत हो गई थी. ये घटना यूपी के कानपुर देहात जिले के अकबरपुर इलाके में हुई थी. पुलिस ने नेहा के गाए गीत से समाज में दुश्मनी फैलने की बात भी लिखी है. नेहा सिंह राठौर को पुलिस की नोटिस का तीन दिन के अंदर जवाब देना है. पुलिस ने कहा है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुए, तो उनपर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement