पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हावड़ा में 30 जुलाई की रात को पुलिस ने झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों (Jharkhand Congress MLA) को हिरासत में लिया. पुलिस ने कहा कि ये विधायक जिस गाड़ी में थे, उसमें भारी मात्रा में कैश मिला. हिरासत में लिए जाने के बाद तीनों विधायकों को गिरफ्तार कर लिया गया. फिर 31 जुलाई को एक अदालत ने इन तीनों विधायकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इधर कांग्रेस ने इन विधायकों को सस्पेंड कर दिया. पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक की तरह झारखंड में उसके गठबंधन वाली सरकार गिराने की साजिश रच रही है. देखिए वीडियो.
भारी मात्रा में नकदी के साथ अरेस्ट किए गए झारखंड के वे तीन विधायक कौन हैं?
कांग्रेस ने इन विधायकों को सस्पेंड कर बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















