The Lallantop
Logo

प्लेन में मारपीट के बाद अब नशे में औरत पर पेशाब करने का मामला कहां से आया?

बिज़नेस टुडे की स्मृति मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 26 नवंबर की है.

Advertisement

एयर इंडिया की फ़्लाइट में एक व्यक्ति ने एक बूढ़ी महिला पर पेशाब कर दिया. एयर इंडिया के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. अधिकारियों ने ये भी बताया कि आरोपी व्यक्ति ने शराब के नशे में ऐसा किया है. बिज़नेस टुडे की स्मृति मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 26 नवंबर की है. महिला एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. दोपहर के खाने के बाद बत्ती बंद होने पर आरोपी व्यक्ति उनकी सीट पर आया. अपने पैंट की ज़िप खोली और पेशाब कर दिया. बताया जाता है कि पेशाब करने के काफी देर बाद भी वो व्यक्ति वहीं पर खड़ा रहा. घटना के बाद उसे आस-पास के लोगों ने पकड़कर हटाया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement