मध्य प्रदेश के उज्जैन में रामकथा करने पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कहा है. दरअसल, उज्जैन के कालिदास अकादमी परिसर में 21 से 23 फरवरी तक विक्रमोत्सव कार्यक्रम के तहत रामकथा का आयोजन किया गया है. 21 फरवरी यानी मंगलवार को कथा सुनाने पहुंचे कुमार विश्वास ने बजट पर बात करते-करते ये बात कह दी. उनकी बात सुनकर सभा में मौजूद लोग हंस दिए और तालियां बजाईं. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया, स्थानीय विधायक पारस जैन समेत महापौर मुकेश टटवाल भी मौजूद थे. देखिए वीडियो.
कुमार विश्वास रामकथा में क्या बोल घिरे, हिंदू संगठनों ने दी धमकी तो सफाई में क्या कहा?
21 फरवरी यानी मंगलवार को कथा सुनाने पहुंचे कुमार विश्वास ने बजट पर बात करते-करते ये बात कह दी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















