The Lallantop
Logo

महिलाओं के कुंड में घुस गए कांवड़िये, पुलिस ने रोका तो उनसे भी भिड़े

राजस्थान के झुंझुनू में कांवड़ियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. कावड़िये लोहार्गल के सूर्यकुंड में स्नान करने पहुंचे थे.

Advertisement

कांवड़ियों द्वारा उत्पात के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, नए दिन आता है और नई जगह से नया वीडियो सामने आ जाते हैं. ताजा मामला राजस्थान से आया है, राजस्थान के झुंझुनू में पुलिस और कांवड़ियों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 29 जुलाई के दिन कांवड़िये राजस्थान के तीर्थ स्थल लोहार्गल पहुंचे. लोहार्गल में सूर्यकुंड है. यहां नहाने को लोग पवित्र स्नान मानते हैं. कांवड़िये भी यहां नहाने उतरे इसी दौरान कुछ कांवड़िये महिलाओं के स्थल जा पहुंचे. शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची. लेकिन झड़प बढ़ती चली गई. पूरा मामला जानें वीडियो में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement