The Lallantop
Logo

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, तीन लोगों की मौत, बम और ड्रोन से हमला, BJP विधायक किसपर भड़के

BJP विधायक ने सुरक्षाकर्मियों पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement

मणिपुर के विष्णुपुर जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई. शुक्रवार, 4 अगस्त की देर रात इस हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई. घटना विष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके की है. तीनों मृतक मैतेई समुदाय के बताए जा रहे हैं. वहीं कुकी समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई. इलाके में इस हिंसा के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. इंडिया टुडे के आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार, 5 अगस्त की सुबह भी विष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके में जबरदस्त फायरिंग हो रही है. पुलिस भी जवाबी कार्रवाई कर रही है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement