लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यूपी बीजेपी और सरकार के बीच तल्खी दिखाई दे रही हैं. एक के बाद एक कई विधायक और मंत्री अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को एक और भाजपा विधायक, उत्तर प्रदेश में प्रशासन पर सवाल खड़े करने लगे. यूपी के हरदोई में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने एक नया मुद्दा उठाया है. उन्होंने किसी दूसरे की फेसबुक पोस्ट के कमेंट में जाकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए. जिसके बाद उनका ये कमेंट वायरल हो रहा है. कमेंट वायरल हुआ तो सवालों की छड़ी लग गई. तो आइए एक-एक कर पूरा माजरा समझते है.
‘अंबानी-अडानी लूट रहे’.... यूपी के भाजपा विधायक का पोस्ट हुआ वायरल
हरदोई के गोपामऊ विधानसभा से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'कोई जन प्रतिनिधि अधिकारियों से पंगा क्यों ले? भाजपा कार्यकर्ताओं का भी कोई काम बिना रिश्वत दिए ना हुआ है और ना होगा.'
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















