The Lallantop
Logo

'दुकान पर लिखा हो मालिक का नाम...', यूपी सरकार के इस आदेश के बाद ओवैसी क्यों भड़के?

Kanwar Yatra की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश की Muzaffarnagar Police के एक निर्देश से राजनीतिक बवाल मच गया है. जिसके मुताबिक कांवड़ रूट पर पड़ने वाले सभी दुकानदारों से कहा गया है कि उनकी दुकानों पर मालिक और काम करने वाले लोगों का नाम लिखा होना चाहिए.

Advertisement

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है. इसको लेकर पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तैयारियां की जा रही हैं. यात्रा के शुरू होने से कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर में पुलिस (Muzaffarnagar Police) की तरफ से एक निर्देश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाली दुकानों, ढाबों और ठेलों पर विक्रेता का नाम लिखना जरूरी होगा. इसको लेकर सियासत गरमा गई है. इस फैसले पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और TMC नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने UP Police और सरकार को घेरा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

 

 

Advertisement