रामनवमी के दिन देश के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं सामने आईं. महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों से में हिंसक झड़पें हुई. उत्तर प्रदेश के आगरा में भी रामनवमी के दिन "हिंसा की साजिश" रची गई. इसके लिए बकायदा गाय को कटवाया गया. लेकिन ये साजिश नाकाम हो गई. यूपी पुलिस ने बताया है कि इसके जरिये सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
संजय-बृजेश पर गोहत्या का आरोप, यूपी पुलिस बोली- रामनवमी पर हिंसा भड़काने की साजिश थी
रामनवमी के एक दिन पहले हुई थी प्लानिंग.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















