The Lallantop
Logo

बहराइच में देर रात दो महिलाओं पर भेड़िये का हमला, पीड़िता ने क्या बताया?

17 जुलाई से अबतक भेड़ियों के अटैक से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. बहराइच में 6 भेड़ियों के होने का दावा किया जा रहा है. जिनमें से पांच को महीनों की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया है. अब बस एक भेड़िया बचा था. वो है लंगड़ा सरदार भेड़िया.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़िए का आंतक अब भी जारी है. 12-13 सितंबर की दरमियानी रात एक बार फिर दो महिलाओं पर भेड़ियों के हमले की खबर आई.  घटना हरदी थाना क्षेत्र में आने वाले सिंगिया नसीरपुर गांव की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव की रहने वाली गुड़िया अपने बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी. उसी वक्त भेड़िया दबे पांव घर के अंदर घुसा और गुड़िया पर हमला कर दिया. उसने गुड़िया की गर्दन दबोच ली. जैसे ही उस पर हमला हुआ वो चिल्लाई. इस पर गुड़िया के पति और देवर दोनों दौड़े. खतरा भांप कर भेड़िया वहां से भाग गया. भेड़िये के हमले में गुड़िया बुरी तरह घायल हो गई. जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना देते हुए एंबुलेंस भी बुलवाई गई. इस हमले में गुड़िया के गले में गहरी चोट आई है. जिसके ईलाज के लिए उन्हें महसी स्थित कॉमन हेल्थ सेंटर ले जाया गया.पूरी घटना पर गुड़िया के पति ने क्या बताया सुनिए इस वीडियो में. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement