The Lallantop
Logo

ममता बनर्जी का चुनाव लड़ना तय, पर सीट क्या भवानीपुर होगी या कोई और?

विस चुनाव में नंदीग्राम से लड़ी थीं.

Advertisement

पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस नेता हैं सोवनदेब चट्टोपाध्याय. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सोवनदेब ने कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव जीता था. लेकिन 21 मई को उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे को मंज़ूर भी कर लिया गया है. अब इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ सकती हैं. बताते चलें कि ममता बनर्जी इस बार विस चुनाव में नंदीग्राम से लड़ी थीं. लेकिन उन्हें हार मिली थी. अब CM पद पर बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के भीतर सदन की सदस्यता लेनी है. इसलिए वो अपनी पुरानी सीट भवानीपुर से लड़ सकती हैं. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
 

Advertisement