बिहार में का बा…. और यूपी में का बा… जैसे कई गीत गाकर चर्चित हुईं लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर को अब उनके नए गाने पर कानपुर देहात पुलिस ने नोटिस जारी किया है. दरअसल, नेहा ने कानपुर देहात कांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद "यूपी में का बा सीजन-2" गाना गाया था. इसमें उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा था. जिसके बाद कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने मंगलवार को नेहा के दिल्ली के एड्रेस पर उन्हें ये नोटिस थमाया. इस नोटिस में नेहा से 3 दिन के अंदर 7 सवालों का जवाब मांगा गया है. पुलिस का दावा है कि नेहा के गीत से समाज का माहौल बिगड़ रहा है. देखिए वीडियो.
नेहा सिंह राठौर ने 'UP में का बा…' विवाद पर लल्लनटॉप को क्या बताया?
पुलिस का दावा है कि नेहा के गीत से समाज का माहौल बिगड़ रहा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















