The Lallantop
Logo

योगी सरकार ने टॉप-10 लिस्ट में जिन शातिर 'गैंगस्टर्स's' को रखा है, जान लेना चाहिए

इन अपराधियों पर अब 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएगी.

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने जेल में बंद प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की नई लिस्ट जारी की है. इन अपराधियों पर अब 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएगी. जिन जेलों में ये अपराधी बंद हैं, उन जेलों की भी समीक्षा की जाएगी. जानते हैं, कौन हैं यूपी के ये दस अपराधी, जिन्हें सरकार ने लिस्ट किया है. लिस्ट में टॉप पर है मुख्तार अंसारी. मुख्तार, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से पांच बार विधायक रह चुका है. पिछले 17 सालों से वो जेल में ही बंद है. मुख्तार पर मर्डर, किडनैपिंग और एक्सटॉर्शन जैसे दर्जनों संगीन अपराधों के तहत मुकदमे दर्ज हैं. वो जेल में रहकर भी चुनाव जीतता रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो जेल के अंदर से ही अपनी गैंग ऑपरेट करता था. मुख्तार पर साल 2005 में मऊ में दंगे भड़काने के आरोप लगे थे. उस पर बीजेपी नेता कृष्णानंद राय और उनके 7 साथियों की हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया था. बता दें कि मुख्तार ने साल 2005 में गाजीपुर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. देखिए वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement