The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे 40 मजदूरों की जान एयरफोर्स से आई किस मशीन पर टिकी है?

आज के लल्लनटॉप शो में बात होगी उत्तरकाशी टनल हादसे और ऑर्गन डोनेशन में महिलाओं की हिस्सेदारी पर.

Advertisement

आज बात सामान्य ज्ञान के एक प्रश्न से शुरू करेंगे. सवाल साधारण सा है. एक दिन में कितने घंटे होते हैं? 24 घंटे. अब इस सवाल को थोड़ा कठिन करते हैं. तीन दिन में कितने घंटे होते हैं? 24 गुणे 3 इज़ इक्वल टू 72 घंटे. जवाब मिल गया. अब सोचिए पिछले 72 घंटों में देश में क्या कुछ बड़ा हुआ है? दिवाली संपन्न हुई, भारत न्यूजीलैंड का मैच हुआ और ये बुलेटिन शूट होते वक्त भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच अपने आखिरी पड़ाव पर है. लेकिन क्या आपको याद है पिछले 72 घंटों से भी पहले देश के एक पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में एक ऑपरेशन शुरू हुआ. सुरंग में फंसी 40 जिंदगियों को बचाने का ऑपरेशन. जो अभी भी खत्म नहीं हुआ है. आज हम बताएंये ये रेस्क्यू ऑपरेशन कहां तक पहुंचा है? और इसे पूरा करने में क्या दिक्कतें आ रही हैं? और बात होगी देश में अंगदान को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट की. जिसमें बताया गया है कि महिलाएं अंगदान के मामले में भी पुरुषों से काफी आगे निकल गई हैं. सबसे पहले उत्तरकाशी चलते हैं. जानने के लिए देखें आज का शो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement