जब इजरायल और हमास के बीच युद्ध हुआ, तो दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आईं. पीएम मोदी ने भी एक्स पर अपनी भावनाएं जताईं. कहा कि वो इस हमले में इजरायल के साथ हैं. लेकिन जैसे ही पीएम मोदी ने समर्थन की बात की तो सोशल मीडिया पर मणिपुर विषयक बातें होने लगीं. एक बड़े खेमे ने कहा कि भारतवासी इजरायल हमास युद्ध में अपनी सहूलियत के हिसाब से साइड ले रहे हैं. लेकिन हमारे देश में है मणिपुर, उसके बारे में क्यों सन्नाटा है. देश दुनिया से जान जोखिम में डालकर युद्ध कवर करने तेलअवीव गए पत्रकारों से पूछा जाने लगा कि क्या वो मणिपुर गए हैं? ऐसे में ये बात होनी जरूरी है कि मणिपुर की स्थिति क्या है? वहाँ की पहाड़ियों और घाटी में क्या हो रहा है? सरकार कैसे आदेश पास कर रही है? और सबसे जरूरी सवाल कि क्या मणिपुर में खबरें दबाने की कोशिश की जा रही है? देखें वीडियो.
दी लल्लनटॉप शो: इज़रायल-हमास युद्ध के बीच मणिपुर में आया खौफनाक ऑर्डर!
मणिपुर की स्थिति क्या है? वहाँ की पहाड़ियों और घाटी में क्या हो रहा है?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















