The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: Uttarkashi Tunnel Rescue Operation का आख़िरी चरण, कितने मीटर दूर फंसे हैं मज़दूर?

रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड करने वालों में से एक भास्कर खुल्बे ने बताया कि ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार से हुई स्टडी में सामने आया है कि सुरंग में अगले 5 मीटर तक आगे कोई मैटेलिक ऑब्स्ट्रक्शन नहीं है.

Advertisement

उत्तरकाशी. जहां सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू मिशन का आज 13वां दिन है. खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम से मजदूरों की दूरी अब भी 14 मीटर है. पिछले 12 दिनों की तरह आज भी रेस्क्यू टीम के सामने एक और बाधा आई. क्या? वो ये कि मजदूरों को निकालने के लिए डाले गए पाइप का सिरा मुड़ गया था, उसकी जगह नया पाइप डाला गया और फिर से खुदाई शुरू हुई. पीएमओ के पूर्व सलाहकार और इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड करने वालों में से एक भास्कर खुल्बे ने बताया कि ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार से हुई स्टडी में सामने आया है कि सुरंग में अगले 5 मीटर तक आगे कोई मैटेलिक ऑब्स्ट्रक्शन नहीं है. 60 मीटर का लक्ष्य है. 14 मीटर तक और अंदर जाना है. इस ऑपरेशन और और उसके प्लान के बारे में जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement