आज शो में बात होगी प्रयागराज की घटना की. आखिर क्यों लारेब नाम का एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट कट्टरपंथ के दलदल में इतना धंस गया, कि उसका विवेक खत्म हो गया. उसने एक बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया. और हवाला दिया धर्म का. जब धर्म के नाम पर लोग एक दूसरे की गर्दन काटने लगें तो हमें सचेत हो जाना चाहिए. क्योंकि अब कट्टरपंथी किसी धर्मस्थल पर तैयार नहीं होते. जंगल में बने किसी कैंप में तैयार नहीं होते. अब वो तैयार होते हैं मोबाइल फोन पर. इसीलिए हम प्रयागराज के इस मामले पर गौर करेंगे.
धर्म के नाम पर कंडक्टर की गर्दन पर चापड़ चलाने वाले लारेब का पाकिस्तानी मौलाना से क्या कनेक्शन है?
खादिम हुसैन रिजवी भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उसके जहर भरे भाषण आज भी यूट्यूब पर उपलब्ध हैं जो लारेब हाशमी जैसे नौजवानों के दिमाग में जहर भरने के लिए काफी हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















