The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से विवादित टिप्पणी

25 मार्च को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से कंगना को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. इस पोस्ट में कंगना की एक तस्वीर थी, जिसमें वो बिकिनी पहनी नजर आ रही हैं.

Advertisement

24 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत का नाम भी शामिल था. पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. ये कयास पहले से लगाए जा रहे थे कि कंगना बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. टिकट मिलने से एक दिन पहले भी कंगना ने कांगड़ा में पत्रकारों से कहा था कि माता की कृपा होगी तो वो मंडी सीट से जरूर चुनाव लड़ेंगी. एक दिन बाद, 25 मार्च को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से कंगना को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. इस पोस्ट में कंगना की एक तस्वीर थी, जिसमें वो बिकिनी पहनी नजर आ रही हैं. सुप्रिया ने इस पोस्ट में लिखा था- "क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?" सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेफॉर्म विभाग की अध्यक्ष हैं. साथ में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की सदस्य भी. बिना किसी लाग-लपेट के कहा जाय, श्रीनेत के अकाउंट से भद्दी और अश्लील टिप्पणी की गई. थोड़ी देर बाद ये पोस्ट उनके अकाउंट से हट भी गया. जानेंगे आज दी लल्लनटॉप शो में. 
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement