2019 में CAA-NRC का जमकर विरोध हो रहा था. सरकार के कुछ मंत्री और भाजपा नेता इस विरोध का विरोध कर रहे थे. अभी के सूचना प्रसारण मंत्री और तब के वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक विवादित भाषण दिया था. इसी भाषण में उन्होंने कहा था, 'देश के गद्दारों को...' लोकसभा सांसद परवेश वर्मा ने भी विवादित बयान दिए थे. CPI(M) नेता बृंदा करात और के.एम. तिवारी ने इनके ख़िलाफ़ याचिका दायर की थी. पेटिशनर्स का दावा है कि अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा ने लोगों को भड़काने की कोशिश की थी, और नतीजतन दिल्ली में दो अलग-अलग प्रदर्शन स्थलों पर गोलीबारी की घटनाएं हुईं.
सुर्खियां: 'दवा की बात तो की नहीं,' CAA प्रदर्शन के दौरान दिए बयान पर सुप्रीम कोर्ट में फंस जाएंगे अनुराग ठाकुर?
न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ और बी.वी. नागरत्ना की बेंच ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और मामले को तीन हफ़्ते बाद सुनवाई के लिए लिस्ट किया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















