मीका का साथ देने शिल्पा शिंदे आईं, कहा- पाक में परफॉर्म करने से रोककर दिखाओ
मीका के बचाव में शिल्पा शिंदे आई हैं.
Advertisement
क्या अपने वतन के लिए मुहब्बत साबित करने को मुझे पाकिस्तान मुर्दाबाद कहना होगा? मुझे रोककर दिखाएं पाकिस्तान जाने से! ये कहा है शिल्पा शिंदे ने. शिल्पा टेलिविज़न कलाकार हैं. ‘बिग बॉस’ का 11वां सीज़न जीता था उन्होंने. उनकी टिप्पणी मीका को लेकर है. पाकिस्तान की एक शादी में परफॉर्म करने को लेकर मीका पर बैन लगा. बैन लगाने वाली अथॉरिटीज़ हैं- ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA). और, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE). हालांकि बाद में मीका के सॉरी बोलने पर FWICE ने अपना बैन वापस ले लिया. मगर शिल्पा ने मीका का बचाव करते हुए इन दोनों संगठनों पर गुस्सा उतारा है. शिल्पा ने दोनों संगठनों को चुनौती दी. कहा, वो उन्हें पाकिस्तान जाने से रोककर दिखाएं ज़रा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















