मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शराब न पिलाने को लेकर दूल्हे के परिवार को बुरी तरह मारा-पीटा गया. पीड़ित परिवार के पड़ोसियों ने कथित तौर पर शादी की खुशी में उनसे शराब पार्टी मांगी थी. कुछ पैसों की भी डिमांड की गई थी. आरोप है कि दोनों ही डिमांड पूरी नहीं होने पर पड़ोसियों ने मारपीट की. यहां तक कि शादी करके ससुराल आई दुल्हन को भी नहीं बख्शा.
दूल्हे से पड़ोसियों ने शराब पार्टी मांगी, नहीं दी तो परिवार को मारा, दुल्हन को भी नहीं छोड़ा
पीड़ित परिवार के मुताबिक पड़ोसियों ने उनसे शादी की खुशी में शराब पीने के लिए पैसों की मांग की. लेकिन घर वालों ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है. आरोप है कि इसके बाद पड़ोसियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर तल्खी बढ़ने पर परिवार हमला बोल दिया. दूल्हे की मां और दुल्हन से भी मारपीट की गई.


मामला ग्वालियर देहात के आरोन थाना क्षेत्र स्थित पटाई गांव का है. इंडिया टुडे से जुड़े सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट के मुताबिक बीती 30 मार्च को यहां महेश जाटव की शादी हुई थी. शादी के बाद दुल्हन घर आई. परिजन अपने मेहमानों के साथ घर में खाना खा रहे थे. तभी उनके कुछ पड़ोसी उनके उनके घर पर आए.
पीड़ित परिवार के मुताबिक पड़ोसियों ने उनसे शादी की खुशी में शराब पीने के लिए पैसों की मांग की. लेकिन घर वालों ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है. आरोप है कि इसके बाद पड़ोसियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर तल्खी बढ़ने पर परिवार हमला बोल दिया. दूल्हे की मां और दुल्हन से भी मारपीट की गई.
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पीड़ित परिवार ने SP ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. उनका दावा है कि हमलावरों ने घर में रखे सामान और कैश भी लूट लिए. पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. जबकि, दूसरे पक्ष के आवेदन पर जांच जारी है. घायलों का मेडिकल कराया गया है.
शहर के पुलिस सुपरिटेंडेंट मनीष यादव ने बताया, “यह थाना आरोन की घटना है. जहां, दो पक्षों में शराब के पैसों को लेकर मारपीट हुई है. दोनों के ही मेडिकल करा लिए गए हैं. दोनों पक्षों की ओर से बयान लिए जा रहे हैं. फिर कार्रवाई की जाएगी.”
घटना के बारे में दूल्हे की मां शीला जाटव का भी बयान सामने आया है. उन्होंने बताया, “हम रिश्तेदारों को रोटी खिला रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग आए, जो शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे. मेरे बेटे ने मना कर दिया कि मेरे घर नई बहू आई है. इसलिए ना हम पिएंगे और ना ही पिलाएंगे. जिसके बाद उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी.”
शीला ने अपने बयान में आरोपियों के नाम मनोज, नवलू और भीम बताए हैं.
वीडियो: दुनियादारी: क्या ट्रंप ईरान पर बड़ा हमला करेंगे?





















