The Lallantop
Logo

RBI ने RBL बैंक के बोर्ड में निगरानी के लिए अपना आदमी नियुक्त किया

RBL बैंक के एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा अचानक छुट्टी पर क्यों चले गए?

Advertisement

एक कहावत है- दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है. तीन साल के भीतर ही पांच प्राइवेट बैंकों की बर्बादी देख चुके लोग, अब एक बुरी आहट पर भी हरकत में आ जाते हैं. करीब 78 साल पुराने आरबीएल बैंक (RBL Bank- पहले रत्नाकर बैंक) के एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा अचानक छुट्टी पर क्या चले गए, बैंक की माली हालत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया. तभी पता चला कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आरबीएल बैंक के बोर्ड में निगरानी के लिए अपना आदमी नियुक्त कर दिया है. फिर क्या था. बैंक की तकदीर को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स, ब्रोकरेज और रेटिंग फर्मों ने नई इबारतें लिखनी शुरू कर दीं. नतीजा सोमवार 27 दिसंबर को शेयर मार्केट में दिखा. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement