The Lallantop
Logo

शाहरुख खान की पठान-2 आएगी? जॉन अब्राहम के किरदार पर ये बड़ा हिंट मिला

जिसने फिल्म नहीं देखी आगे उसके लिए स्पॉइलर आने वाले हैं

Advertisement

शाहरुख खान को जनता ने 'पठान' में ऐक्शन करते हुए खूब पसंद किया. उन्हीं के बराबर लोगों ने जॉन अब्राहम को भी पसंद किया. हमारी साथी ज़ीशा का तो कहना था कि जिम(जॉन का किरदार) बॉलीवुड के पिछले पांच-छह सालों में सबसे तगड़ा विलेन साबित हुआ. जिसने फिल्म नहीं देखी आगे उसके लिए स्पॉइलर आने वाले हैं, संभालिएगा. फिल्म के एंड में ऐसा दिखाया गया है कि जॉन को शाहरुख पहाड़ से नीचे फेंक देते हैं. पब्लिक ने सोचा जिम का काम तमाम हो गया. उसका किरदार यहीं खत्म हो गया. पर पिक्चर अभी बाक़ी हो सकती है मेरे दोस्त.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement