The Lallantop
Logo

धर्म के नाम पर पठान का विरोध कर रहे लोगों को शाहरुख खान ने जवाब दे दिया

शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि कलाकारों के रूप में उनका उद्देश्य 'प्यार और भाईचारा' फैलाना है.

Advertisement

खुद की और पठान के सह-अभिनेताओं दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की तुलना मनमोहन देसाई की 1977 की हिट फिल्म 'अमर, अकबर, एंथोनी' से करते हुए अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि कलाकारों के रूप में उनका उद्देश्य 'प्यार और भाईचारा' फैलाना है. “यह दीपिका है, वह अमर है, मैं शाहरुख खान हूं, मैं अकबर हूं और जॉन वह एंथनी है. हम ‘अमर, अकबर, एंथनी’ हैं. और यही सिनेमा को बनाता है. हममें से किसी का किसी भी संस्कृति से कोई मतभेद नहीं है. हम दर्शकों के प्यार के भूखे हैं. ये सभी करोड़ महत्वपूर्ण नहीं हैं. हमें जो प्यार मिलता है. उससे बड़ा कुछ नहीं है.” देखिए वीडिये.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement