The Lallantop
Logo

योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर क्या कहा?

सावन के महीने में जारी Kanwar Yatra के दौरान कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिमी यूपी के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

Advertisement

सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही यूपी की योगी सरकार के आदेशों की हर ओर चर्चा है. अभी एक आदेश पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे लगा ही थी कि एक दूसरा आदेश आ गया है. आदेश ये कि कांवड़ यात्रा की वजह से यूपी के कुछ जिलों के स्कूल और कॉलेजों को 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखना होगा. कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के रूट में कोई बाधा ना हो इसलिए स्कूलों की छुट्टी की जा रही है. कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था में कोई ऊंच-नीच ना हो जाए इसलिए स्कूल बंद किए जा रहे है. कांवड़ यात्रा में कानून व्यवस्था कंट्रोल से बाहर ना हो जाए इसलिए बच्चों की पढ़ाई रोक दी जा रही है. 8 दिन बच्चे सिर्फ इसलिए स्कूल ना जाए क्योंकि यूपी की पुलिस कांवड़ यात्रा को बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा जरूरी मान रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement