The Lallantop
Logo

मिड-डे मील के खाने में मरा सांप मिला तो स्कूल में तोड़-फोड़ हो गई

मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है.

Advertisement

मिड-डे मील में मिला मरा हुआ सांप. मिड-डे मील खाने वाले 30 से ज्यादा बच्चे हो गए बीमार और फिर गुस्साए अभिभावक ने स्कूल में मचा दिया बवाल. मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है. बीरभूम के मयुरेश्वर ब्लॉक में मंडलपुर प्राथमिक विद्यालय है. इस स्कूल में दाल की बाल्टी में मरा हुआ सांप मिला है. जब लोगों को खाने में सांप के बारे में पता चलता तक तब बच्चे इस खाने को खा चुके थे. खाने के बाद बच्चों को उल्टी होने लगीं और आनन-फानन में उन्हें रामपुरहाट अस्पताल और दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है. अब तक 30 बच्चे बीमार पढ़ चुके हैं और आशंका है कि ये आंकड़ा बढ़ सकता है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement