The Lallantop
Logo

सलमान रुश्दी की हालत गंभीर, हमलावर हादी मतार के बारे में क्या बोली पुलिस?

सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) के लीवर में गहरी चोट आई है.

Advertisement

जाने माने लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) की हालत नाजुक बनी हुई है. वो अभी वेंटिलेटर पर बने हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि रुश्दी अपनी एक आंख खो सकते हैं. उनकी आंख और एक हाथ की नर्व में गहरी चोट पहुंची है. वहीं उनके लीवर में भी गहरी चोट है. 75 साल के रुश्दी पर 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला हुआ था. उनके गले और पेट पर चाकू से वार किया गया था. घायल रुश्दी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. इधर पुलिस ने हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement