The Lallantop
Logo

तुर्की में भूकंप आएगा, भविष्यवाणी करने वाले वैज्ञानिक फ्रैंक हूजरबीट्स कौन हैं?

फ्रैंक हूजरबीट्स का ट्वीट वायरल हो रहा है.

Advertisement

6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 15  हजार से ज़्यादा लोग घायल हैं। तुर्की में ये 1999 के बाद आया अब तक का सबसे जानलेवा भूकंप बताया जा रहा है. फिलहाल दोनों देशों में राहत और बचाव का काम चल रहा है. मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. इन सबके बीच नीदरलैंड के एक रिसर्चर का ट्वीट वायरल हो रहा है. नाम है फ्रैंक हूजरबीट्स. उन्होंने तीन दिन पहले ही इस भूकंप का प्रिडिक्शन किया था. साथ में भूकंप की तीव्रता का भी अंदाजा लगाया था. ये प्रिडिक्शन इतना सटीक निकला कि अब कई लोग इसे भविष्यवाणी भी कह रहे हैं.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement