The Lallantop
Logo

राजस्थान में CM कर रहे थे मीटिंग और SDM साहिबा कर रही थीं घूस की सेटिंग!

बांदीकुई की एसडीएम पिंकी मीणा फोन पर रिश्वत को लेकर डीलिंग कर रही थीं.

Advertisement

राजस्थान में भ्रष्ट अफ़सरों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि सीएम के साथ मीटिंग के दौरान भी रिश्वत की डीलिंग हो रही थी. ये अजब-गजब वाकया राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान पेश आया. गहलोत भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सख़्त क़दम उठाने पर जोर दे रहे थे. उसी मीटिंग में बैठीं एक SDM फ़ोन पर रिश्वत की डीलिंग कर रही थीं, ऐसा आरोप है. लाखों के इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दौसा ज़िले के दो SDM को गिरफ्तार कर लिया है. इलाके में उस वक्त बतौर एसपी तैनात रहे अधिकारी मनीष अग्रवाल के कथित दलाल को भी अरेस्ट किया गया है. मनीष इस समय SDRF  के SP हैं. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement