राजस्थान सरकार ने फेक डिग्री रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद राज्य के 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया की जांच करने का फैसला किया है (Rajasthan govt probe employees). ये आदेश पिछले पांच सालों में हुई भर्तियों पर लागू किया जाएगा. राज्य की भजन लाल शर्मा सरकार ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए नौकरी पाने के मामले सामने आने के बाद ये फैसला लिया है. इंडिया टुडे में छपी शरत कुमार और अभिषेक डे की रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य में PTI से लेकर सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षाओं में कथित धोखाधड़ी की खबरें सामने आई हैं. मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-
फेक डिग्री कांड पर राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की नौकरी खतरे में!
राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने हाल ही में एक यूनिवर्सिटी में रेड मारी थी. पुलिस जांच में सामने आया कि यूनिवर्सिटी फेक सर्टिफिकेट और पीछे की तारीख की डिग्री जारी करने का काम करती है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















