The Lallantop
Logo

ये चायवाले अंकल कौन थे, जिनकी मौत पर नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है?

डी प्रकाश राव के कामों की चर्चा नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में की थी.

Advertisement

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित चाय विक्रेता और समाजसेवी डी प्रकाश राव का 13 जनवरी को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कोरोना वार्ड में निधन हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोरोना से संक्रमित होने के बाद 63 वर्षीय डी प्रकाश राव को 25 दिसम्बर के दिन एससीबी अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक़, राव कोरोना के संक्रमण से तो बाहर आ गए थे, लेकिन उनके शरीर का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था. उन्हें आईसीयू में शिफ़्ट किया गया. आईसीयू में ही राव को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गयी. देखिए वीडियो.

Advertisement
Advertisement