ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और सुखबीर संधू (Sukhbir Sandhu) को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आ रही है. दोनों ही वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं. कांग्रेस लीडर और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने ये दावा किया है. हालांकि, सरकार ने अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है. दो चुनाव आयुक्तों का चयन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पैनल की आज बैठक हुई. इस बैठक के बाद अधीर रंजन ने यह बयान दिया. लोकसभा में विपक्ष नेता के तौर पर अधीर रंजन, चुनाव आयुक्तों को चुनने वाले तीन सदस्यीय पैनल में शामिल हैं.
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले पीएम मोदी की कमेटी ने तय किए चुनाव आयुक्त, विपक्ष के क्या आरोप?
दो चुनाव आयुक्तों का चयन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पैनल की आज बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








